Tuesday, 25 March 2014

Apple Comcast

Apple, Comcast buddying up on streaming TV service?

New report suggests the two companies are in the early stages of discussing a deal where an Apple set-top box would receive special treatment on Comcast's cables.
The Wall Street Journal has a scoopy item out this evening suggesting that Comcast and Apple are discussing the potential for a streaming television service -- one in which Apple's set-top box would receive "special treatment" to allow it to avoid congestion.

Thursday, 13 March 2014

लापता विमान: चीन ने संभावित मलबे की तस्वीरें जारी कीं

लापता विमान: चीन ने संभावित मलबे की तस्वीरें जारी कीं

सैटेलाइट द्वारा भेजी गई तस्वीरें 

चीन की सरकारी वेबसाइट पर मलेशिया एयरलाइंस के लापता विमान के संभावित मलबे की सैटेलाइट तस्वीरें जारी की गई हैं.
इन तीन तस्वीरों में दक्षिण चीन सागर तीन बड़ी तैरती हुई चीज़ें दिख रही हैं.
बीजिंग जा रहा ये विमान बीते शुक्रवार को लापता हो गया था. इसमें क्लिक करें239 लोग सवार थे. कुआलालंपुर से उड़ान भरने के एक घंटे के अंदर ही विमान ग़ायब हो गया था. विमान से कोई आपात सिगनल या संदेश नहीं भेजा गया था.
ये तस्वीरें रविवार को ली गई थीं लेकिन इन्हें बुधवार को चीन के स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन फ़ॉर साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्री फ़ॉर नेशनल डिफ़ेंस की वेबसाइट पर जारी किया गया.

Wednesday, 12 March 2014

चुनाव डायरी : नरेंद्र मोदी को हिलाने चले खुद न हिल जाएं अरविंद केजरीवाल

चुनाव डायरी : नरेंद्र मोदी को हिलाने चले खुद न हिल जाएं अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: पिछले तीन हफ्तों से ऐसा लगता है कि अरविंद केजरीवाल और पूरी आम आदमी पार्टी का अब एक ही एजेंडा है और वह है मोदी।
पहले आम आदमी पार्टी के पास कुछ मुद्दे थे, लेकिन अब तो एक ही मुद्दा और एक ही एजेंडा है 'मोदी'। रोहतक और कानपुर रैली के बाद मोदी के गढ़ गुजरात में घुसकर केजरीवाल ने कोशिश की कि गुजरात के विकास के दावे की हवा निकालकर उन्हें हिला दें।

फूटा मुरली मनोहर जोशी का दर्द, बोले, पाप किया था जो संसद में बैठना पड़ा

फूटा मुरली मनोहर जोशी का दर्द, बोले, पाप किया था जो संसद में बैठना पड़ा

नई दिल्ली: बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का बयान सुर्खियों में है। उन्होंने कहा कि पुण्य किया तो भारत में जन्म मिला वाराणसी में पला बढ़ा, लेकिन पाप किया था, जो संसद में बैठना पड़ा।

सर्च इंजन पर छायी मायावती : गूगल

सर्च इंजन पर छायी मायावती : गूगल

बेंगलुरू: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और डीएमके सरीखी क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियां इंटरनेट पर ज्यादा देखी जा रही हैं।

दुनिया की अग्रणी इंटरनेट कंपनी ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा है, "बसपा और उसकी प्रमुख मायावती सर्च इंजन पर छाए क्षेत्रीय दलों में सबसे आगे हैं।"

न्यूयॉर्क में एक इमारत में आग और धुआं की खबर

न्यूयॉर्क में एक इमारत में आग और धुआं की खबर

न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित एक इमारत में आग लगने के बाद धुआं उठता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना न्यूयॉर्क के मेनहटन इलाके में घटी है। कहा जा रहा है कि इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए हैं।

Tuesday, 11 March 2014

एक छोटी सी टोपी पहनने से परहेज करते है नरेंद्र मोदी : सलमान खुर्शीद

एक छोटी सी टोपी पहनने से परहेज करते है नरेंद्र मोदी : सलमान खुर्शीद

फर्रुखाबाद: विदेशमंत्री सलमान खुर्शीद ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा है कि वे विभिन्न प्रदेशों का पहवाना, पगड़ी और साफा तो पहनते है पर उन्हें एक छोटी सी टोपी से परहेज है।

चुनाव डायरी : उत्तर प्रदेश में बीजेपी की नज़रें ब्राह्मण वोटों पर...

चुनाव डायरी : उत्तर प्रदेश में बीजेपी की नज़रें ब्राह्मण वोटों पर...

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रधानमंत्री पद के लिए अपने प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की पिछड़े वर्ग वाली पहचान को सामने रखकर एक बार फिर सोशल इंजीनियरिंग की कोशिश में है... पिछड़े-अगड़ों के गठजोड़ से पार्टी ने '90 के दशक में राज्य में बेहतरीन प्रदर्शन किया था, लेकिन धीरे-धीरे पिछड़ी जातियां उससे दूर होती गईं, और फिर अगड़े भी धीरे-धीरे कमजोर होती बीजेपी का साथ छोड़ने लगे... शुरुआत ब्राह्मणों ने की थी... वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने ब्राह्मणों को अपने साथ ले लिया, और वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में ब्राह्मणों ने समाजवादी पार्टी (सपा) का साथ दिया.

चुनाव डायरी : उत्तर प्रदेश में बीजेपी की नज़रें ब्राह्मण वोटों पर...

चुनाव डायरी : उत्तर प्रदेश में बीजेपी की नज़रें ब्राह्मण वोटों पर...

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रधानमंत्री पद के लिए अपने प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की पिछड़े वर्ग वाली पहचान को सामने रखकर एक बार फिर सोशल इंजीनियरिंग की कोशिश में है... पिछड़े-अगड़ों के गठजोड़ से पार्टी ने '90 के दशक में राज्य में बेहतरीन प्रदर्शन किया था, लेकिन धीरे-धीरे पिछड़ी जातियां उससे दूर होती गईं, और फिर अगड़े भी धीरे-धीरे कमजोर होती बीजेपी का साथ छोड़ने लगे... शुरुआत ब्राह्मणों ने की थी... वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने ब्राह्मणों को अपने साथ ले लिया, और वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में ब्राह्मणों ने समाजवादी पार्टी (सपा) का साथ दिया...

कोच्चि : तेजाब हमले का शिकार बना कुत्ता

कोच्चि : तेजाब हमले का शिकार बना कुत्ता

कोच्चि: एक आदमी ने पड़ोसी के कुत्ते पर तेजाब फेंक दिया, जिससे उसकी एक आंख की रोशनी चली गई और वह गंभीर रूप से जल गया।

रामकृपाल यादव बुधवार को हो सकते हैं बीजेपी में शामिल

रामकृपाल यादव बुधवार को हो सकते हैं बीजेपी में शामिल

नई दिल्ली: चुनाव नजदीक आते ही बिहार में पाला बदलने का खेल जोर−शोर से जारी है। इसी कड़ी में आरजेडी से नाराज चल रहे रामकृपाल यादव बुधवार को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। दरअसल, पाटलिपुत्र सीट से लालू की बेटी मीसा भारती के नाम के ऐलान के बाद से रामकृपाल यादव बिफरे हुए हैं।
इसी के चलते रामकृपाल यादव आज दिल्ली एयरपोर्ट पर बीजेपी के नेता प्रकाश जावड़ेकर और रविशंकर प्रसाद से मिले। अटकलें यह भी हैं कि वह लालू यादव की बेटी मीसा के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।

आरएसएस प्रमुख की स्वयंसेवकों को दो टूक : आपका काम 'नमो-नमो' करना नहीं

आरएसएस प्रमुख की स्वयंसेवकों को दो टूक : आपका काम 'नमो-नमो' करना नहीं

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को जोरदार झटका देने वाला बयान दिया है। अंग्रेज़ी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक संघ प्रमुख ने अपने प्रचारकों से कहा कि उनका काम 'नमो-नमो' करना नहीं है। भागवत ने प्रचारकों को सलाह दी है कि वे व्यक्ति-केन्द्रित प्रचार अभियान का हिस्सा न बनें।

Monday, 10 March 2014

राजनाथ सिंह के लिए सीट छोड़ने पर बोले टंडन

राजनाथ सिंह के लिए सीट छोड़ने पर बोले टंडन

लखनऊ और वाराणसी की लोकसभा सीटों को लेकर भारतीय जनता पार्टी में खींचतान की ख़बरों से पार्टी ने ख़ुद को अलग करने की कोशिश की है.

लखनऊ से सांसद लालजी टंडन ने कहा है कि उन्होंने नरेंद्र मोदी के लिए सीट छोड़ने की बात ख़ुद कही थी और राजनाथ सिंह के लखनऊ से लड़ने को लेकर तो कोई बात ही नहीं हुई है.

मीडिया में पिछले कई दिनों से चर्चा गर्म रही है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्लिक करेंराजनाथ सिंह ग़ाज़ियाबाद की अपनी जीती हुई सीट छोड़कर लखनऊ से चुनाव लड़ने जा सकते हैं. जबकि वाराणसी से भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी का नाम उछाला जा रहा है.

Saturday, 8 March 2014

लापता विमान की तलाश में जुटे कई देश

नेता बनने के धुन में झारखंड के आईएएस-आईपीएस

नेता बनने के धुन में झारखंड के आईएएस-आईपीएस

झारखंड में भी भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अब नेता बनना भाने लगा है. ये अधिकारी नौकरी छोड़कर चुनाव लड़ने के लिए अलग-अलग राजनीतिक दलों में शामिल भी हो रहे हैं.