Wednesday, 12 March 2014

न्यूयॉर्क में एक इमारत में आग और धुआं की खबर

न्यूयॉर्क में एक इमारत में आग और धुआं की खबर

न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित एक इमारत में आग लगने के बाद धुआं उठता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना न्यूयॉर्क के मेनहटन इलाके में घटी है। कहा जा रहा है कि इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए हैं।कहा जा रहा है कि न्यूयॉर्क की इस इमारत से धमाके की भी आवाज़ सुनाई दी है। बताया यह भी जा रहा है कि धमाके के बाद बिल्डिंग का हिस्सा गिर गया है।

कहा जा रहा है कि धमाके के बाद बिल्डिंग ही गिर गई।  फिलहाल कथित धमाके के कारणों का पता नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि यह एक रिहायशी इमारत है। ऐहतियात के तौर पर इलाके में रेलगाड़ी के आने जाने पर रोक लगा दी गई है।

 

No comments:

Post a Comment